न्यू एडवेंचर टूरर बाइक: 2026 Kawasaki Versys-X 300 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

2026 Kawasaki Versys-X 300 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कावासाकी (Kawasaki) ने भारत में अपनी नई 2026 बाइक वर्सेस-एक्स 300 (2026 Versys-X 300) को लॉन्च कर दिया है। इसमें कई सारे नए कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। हालांकि, इसके इंजन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बात करें कीमत की तो, इसे 3.49 लाख रुपए की एक्स शोरूम की प्राइज पर लॉन्च किया गया है। इसमें कैंडी लाइम ग्रीन और मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेंगे। आइए जानते हैं इस बाइक की खूबियों के बारे में...

2026 Kawasaki Versys-X 300 में क्या खास?

अपडेट बाइक के आकार और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं बेस कलर भी पहले की तरह ही रखा गया है। लेकिन अब इसमें एक हल्का सा ग्राफिक बदलाव किया गया है। इसमें अब नए ‘Versys-X’ स्टिकर को फ्यूल टैंक पर लगाया गया है। इंजन पर ब्लैक फिनिश और एग्जॉस्ट का सिल्वर फिनिश भी पहले ​की तरह ही रखी गई है। इसमें सभी लाइट्स हैलेजन हैं।

हार्डवेयर की बात करें तो इसका चेसिस बैकबोन फ्रेम पर आधारित है। इसमें 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क और 130mm व्हील ट्रैवल वाला सस्पेंशन सिस्टम है। इसमें गैस-चार्ज्ड लिंक-टाइप मोनोशॉक है, जिसमें 148mm का व्हील ट्रैवल मिलता है। बाइक ही सीट हाइट 815mm है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS सिस्टम मिलता है।

फीचर्स के तौर पर इसमें एक सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है, जिसमें टैकामीटर एनालॉग है। इसमें स्पीडोमीटर, गियर पोजीशन इंडिकेटर, फ्यूल लेवल आदि की जानकारी मिलती है।

2026 Kawasaki Versys-X 300: इंजन

इस बाइक में 296 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 39 एचपी की अधिकतम पावर और 26 एनएम का टॉर्क आउटपुट प्रदान करता है। इसे असिस्ट और स्लिपर क्लच वाले छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Created On :   30 Oct 2025 11:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story