आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी: Volvo EX60 से जल्द उठेगा पर्दा, कंपनी ने दिखाई पहली झलक, क्या भारत में होगी लॉन्च?

Volvo EX60 से जल्द उठेगा पर्दा, कंपनी ने दिखाई पहली झलक, क्या भारत में होगी लॉन्च?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है और ऐसे में दिग्गज कंपनियां भी एक से बढ़कर एक वाहन बाजार में उतार रही हैं। फिलहाल, स्‍वीडन की प्रमुख वाहन निर्माता वोल्वो (Volvo) अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एसयूवी ईएक्स 60 (Volvo EX60) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस आगामी ईवी की पहली झलक दिखलाई है।

हाल ही में निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर इस एसयूवी के पेश करने की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी ने इसकी डेट की जानकारी भी शेयर की है। आइए जानते हैं इस ईवी से जुड़ी अन्य डिटेल...

Volvo EX60 की टीजर इमेज जारी

हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया पर EX60 की टीजर इमेज जारी की है। वोल्वो के सिग्नेचर हेडलैंप और टेल लैंप डिजाइन के साथ एक फेमलियर शेप का संकेत देती है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को ग्‍लोबल स्‍तर पर 21 जनवरी 2026 को पेश किया जाएगा। यह मौजूदा XC60 के इलेक्‍ट्रिक वर्जन के तौर पर आएगी।

हालांकि, Volvo EX60 को लॉन्च कब तक किया जाएगा और इसमें किस ​तरह के फीचर्स मिलेंगे। यह जानकारी उसी समय सामने आएगी। इसे पेश किए जाने के दौरान ही रेंज की जानकारी भी दी जा सकती है।

क्या भारत में होगी लॉन्च?

इस एसयूवी को ग्लोबल मार्केट के साथ क्या भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में फिलहाल, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, कुछ समय पहले ही कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी Volvo EX30 को लॉन्‍च किया था। माना जा रहा है कि, इस एसयूवी के मुकाबले Volvo EX 60 में अधिक रेंज, फीचर्स और बेहतरीन डिजाइन देखने को मिल सकती है।

Created On :   26 Oct 2025 9:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story