Car recall: Toyota Camry के 360-डिग्री कैमरे में आई खराबी, कंपनी ने वापस बुलाईं 2,257 यूनिट

Toyota Camry के 360-डिग्री कैमरे में आई खराबी, कंपनी ने वापस बुलाईं 2,257 यूनिट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) की कैमरी (Camry) भारत में एक लग्जरी सेडान कार है। वर्तमान में भारतीय बाजार में इस कार की नौवीं जनरेशन मौजूद है, लेकिन इसके 360-डिग्री कैमरा सिस्टम में कुछ खराबी देखी गई है। इस समस्या को ठीक करने के लिए कंपनी ने Toyota Camry की कुल 2,257 यूनिट्स को रिकॉल किया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को...

Toyota Camry में आई ये खराबी

SIAM के डॉक्यूमेंट के अनुसार, टोयोटा कैमरी के 360 डिग्री कैमरा सिस्टम में समस्या देखी गई है, जिसे पैनोरमिक व्यू मॉनिटर (PMV) कहा जाता है। इसमें एक सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण समस्या आ रही है। इसके चलते पार्किंग असिस्ट ECU (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार में आई इस समस्या के कारण रिवर्स पार्क करते समय, इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन पर इमेज फ्रीज हो सकती है, या फिर इग्निशन को ऑन या ऑफ करने पर स्क्रीन पर कोई इमेज दिखाई नहीं देती।

कार में इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से कंपनी ने 2,257 यूनिट्स को रिकॉल किया है। प्रभावित सभी कारों के पार्किंग असिस्ट ECU को ठीक किया जाएगा। इसके 360 डिग्री कैमरा का परफॉर्मेस भी पूरी तरह से जांचने के बाद ही ग्राहकों को कार वापस मिलेंगी। इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए टोयोटा ने यह रिकॉल किया है।

2025 Toyota Camry की कीमत

आपको बता दें कि, भारतीय बाजार में टोयोटा ने 11 दिसंबर, 2024 को नौवीं जनरेशन कैमरी को 47.48 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। टॉप मॉडल के साथ यह कीमत 47.62 लाख रुपए तक जाती है। यह कार दो वेरिएंट एलेगेंट और स्प्रिंट एडिशन में उपलबध है। इसके स्प्रिंट एडिशन में कुछ एक्स्ट्रा डिजाइन और फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि, प्लैटिनम पर्ल व्हाइट एक्सटीरियर कलर की कीमत 14,000 रुपए अधिक है।

Created On :   31 Oct 2025 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story