Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 217 अंक टूटा, निफ्टी 25680 के नीचे

गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 217 अंक टूटा, निफ्टी 25680 के नीचे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (03 नवंबर 2025, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 217.39 अंक यानि कि 0.26 प्रतिशत गिरकर 83,721.32 पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.40 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत गिरकर 25,675.70 पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1457 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1077 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 243 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, SBI, कोटक महिंद्रा बैंक और ONGC के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाइटन कंपनी और जियो फाइनेंशियल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग के दौरान भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर ट्रेड करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 857.31 पॉइंट्स यानि कि 1.02 परसेंट गिरकर 83,081.40 पर और निफ्टी 248.55 पॉइंट्स यानि कि 0.97 परसेंट गिरकर 25,473.55 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो, सोमवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 88.76 पर फ्लैट खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 88.61 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 88.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार) में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 24.67 अंकों की गिरावट के साथ 84,379.79 पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.05 अंकों की गिरावट के साथ 25,863.80 पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 465.75 अंकों यानि कि 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 155.75 अंकों यानि कि 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,722.10 पर बंद हुआ था।

Created On :   3 Nov 2025 9:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story