Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 465 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25730 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 465 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25730 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 465.75 अंकों यानि कि 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 155.75 अंकों यानि कि 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,722.10 पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 1731 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 2240 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, एलएंडटी और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर सिप्ला, इटरनल, मैक्स हेल्थकेयर, एनटीपीसी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इटरनल, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एलएंडटी, टीसीएस, आईटीसी और एसबीआई के शेयर शामिल हैं।

बात करें भारतीय रुपया की तो, शुक्रवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 7 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 88.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 88.61 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 88.40 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 88.70 डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 24.67 अंकों की गिरावट के साथ 84,379.79 पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.05 अंकों की गिरावट के साथ 25,863.80 पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (30 अक्टूबर 2025, गुरुवार) भी बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 592.67 अंक की गिरावट के साथ 84,404.46 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 176.05 अंक की गिरावट के साथ 25,877.85 पर बंद हुआ था।

Created On :   31 Oct 2025 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story