Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 592 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25900 से नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 592 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25900 से नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (30 अक्टूबर 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 592.67 अंक यानि कि 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,404.46 पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 176.05 अंक यानि कि 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,877.85 पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में निफ्टी की कंपनियों में डॉ रेड्डी, सिप्ला, एचडीएफसी लाइफ, इंडिगो और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, भारत इलेट्रॉनिक्स लिमिटेड, हिंडाल्को और एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें भारती एयरटेल, पावरग्रिड, टेक महिन्द्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस और एमएंडएम के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी ओर 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एलएंडटी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और अडाणी पोर्ट्स सबसे अधिक लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो, गुरुवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 50 पैसे की बढ़ी गिरावट देखने को मिली और यह 88.70 डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 88.40 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 88.21 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 88.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 246.23 अंक की गिरावट के साथ 84,750.90 पर खुला ​था। वहीं निफ्टी 69.50 अंक की गिरावट के साथ 25,984.40 पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (29 अक्टूबर 2025, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 368.97 अंक बढ़कर 84,997.13 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 117.70 अंक बढ़कर 26,053.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   30 Oct 2025 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story