Share market: सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,110 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,110 के पार बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-10 03:59 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 290.36 अंक या 0.86% बढ़कर 34247.05 पर और निफ्टी 69.50 अंक या 0.69% बढ़कर 10116.20 पर बंद हुआ। लगभग 1503 शेयरों में तेजी, 1005 शेयरों में गिरावट आई और 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, श्री सीमेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, गेल, कोल इंडिया, बजाज ऑटो और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेक्टरों में ऑटो और मेटल इंडेक्स में गिरावट रही, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। आईटी, इंफ्रा, फार्मा और एनर्जी भी बढ़त के साथ बंद हुए। 

मंगलवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 413.89 अंकों या 1.20% की गिरावट के साथ 33956.69 पर और निफ्टी 120.80 अंकों या 1.19% की गिरावट के साथ 10046.70 पर बंद हुआ था।  

Tags:    

Similar News