Share market: सेंसेक्स 26 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,288 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 26 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,288 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-25 03:56 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 26.88 अंकों या 0.08% की गिरावट के साथ 34842.10 पर और निफ्टी 16.40 अंकों या 0.16% की गिरावट के साथ 10288.90 पर बंद हुआ था। लगभग 1477 शेयरों में तेजी, 1130 शेयरों में गिरावट आई और 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ है। जबकि एशियन पेंट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईओसी, अदानी पोर्ट्स और श्री सीमेंट्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स में एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में गिरावट रही। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप तेजी के साथ बंद हुए। 

बुधवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 561.45 अंक या 1.58% की गिरावट के साथ 34868.98 पर और निफ्टी 165.70 अंक या 1.58% नीचे गिरकर 10305.30 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News