Closing Bell: सेंसेक्स में 835 अंकों की तेजी, निफ्टी 11050 के पार बंद हुआ

Closing Bell: सेंसेक्स में 835 अंकों की तेजी, निफ्टी 11050 के पार बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-25 04:07 GMT
हाईलाइट
  • निफ्टी 244.80 अंक या 2.27% की तेजी के साथ 11050.30 पर बंद
  • सेंसेक्स 835.06 अंक या 2.28% बढ़कर 37388.66 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 835.06 अंक या 2.28% बढ़कर 37388.66 पर और निफ्टी 244.80 अंक या 2.27% की तेजी के साथ 11050.30 पर बंद हुआ है। लगभग 1953 शेयरों में तेजी, 648 शेयरों में गिरावट आई और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, यूपीएल, एचडीएफसी लाइफ और बीपीसीएल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2-3 प्रतिशत की तेजी आई।

गुरुवार को भारी गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट में बंद हुआ था। खराब ग्लोबल संकेतों के चलते लगातार छठे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 1,114.82 अंक या 2.96% की गिरावट के साथ 36553.60 पर और निफ्टी 326.40 अंक या 2.93% नीचे गिरकर 10805.50 पर बंद हुआ था। मंथली एक्सपायरी के दिन यह 9 साल की सबसे बड़ी गिरावट रही थी।

वहीं निफ्टी में 18 मई के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इंट्रा डे में निफ्टी 18 जून के बाद पहली बार 100 DEMA के स्तर 10909 के नीचे आ गया था। बैंक निफ्टी भी 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए था। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। बैंक निफ्टी 722 अंक गिरकर 20,457 पर बंद हुआ। मिडकैप 414 अंक गिरकर 16,040 पर बंद हुआ था।  

Tags:    

Similar News