गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 47.78 और निफ्टी 22.90 अंक लुढ़का

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 47.78 और निफ्टी 22.90 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-17 04:10 GMT
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 47.78 और निफ्टी 22.90 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 47.78 अंकों की गिरावट के साथ 39404.29 पर और निफ्टी 22.90 अंकों की गिरावट के साथ 11800.40 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 47.78 अंकों या 0.12% की गिरावट के साथ 39404.29 पर और निफ्टी 22.90 अंकों या 0.19% की गिरावट के साथ 11800.40 पर खुला है। लगभग 298 शेयरों में तेजी है, 490 शेयरों में गिरावट है और61 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

कैडिला हेल्थकेयर, अरबिंदो फार्मा, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, टाइटन कंपनी, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम के शेयरों में तेजी है, जबकि, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में इन्फ़्रा को छोड़कर सभी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News