गिरावट में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 51.05 और निफ्टी 9.90 अंक लुढ़का

गिरावट में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 51.05 और निफ्टी 9.90 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-26 04:09 GMT
गिरावट में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 51.05 और निफ्टी 9.90 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 51.05 अंकों की गिरावट के साथ 37779.93 पर
  • जबकि निफ्टी 9.90 अंकों की गिरावट के साथ 11242.30 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में खुला है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.05 अंकों की गिरावट के साथ 37779.93 पर, जबकि निफ्टी 9.90 अंकों की गिरावट के साथ 11242.30 पर खुला। लगभग 312 शेयर में तेजी है, 384 शेयरों में गिरावट है और 30 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बायोकॉन, साउथ इंडियन बैंक, वेदांत, यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती इंफ्राटेल, कोल इंडिया के शेयरों में तेजी है। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, पीवीआर, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, आईओसी, डॉ रेड्डी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और ओएनजीसी के शेयरों में गिरावट है। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में सभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 16.67 अंकों की गिरावट के साथ 37830.98 पर, जबकि निफ्टी 9.50 अंकों की गिरावट के साथ 11261.80 पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News