लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 642.22 और निफ्टी 185.90 अंक लुढ़का

लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 642.22 और निफ्टी 185.90 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-17 04:12 GMT
लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 642.22 और निफ्टी 185.90 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के साथ 36
  • 481.09 पर
  • जबकि निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के साथ 10
  • 817.60 पर बंद

डिजिटल डेस्क। भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट में बंद हुआ है। मंगलवार को सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के साथ 36,481.09 पर, जबकि निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,817.60 पर बंद हुआ। लगभग 858 शेयरों में तेजी, 1641 शेयरों में गिरावट और 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट रही। जबकि गेल, एचयूएल, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं सेक्टरों में ऑटो, बैंक, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा सभी में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। लगभग 2 प्रतिशत कटौती के साथ बेंचमार्क सूचकांकों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 261.68 अंकों की गिरावट के साथ 37,123.31 पर और निफ्टी 72.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,003.50 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News