गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 230 और निफ्टी 73 अंक लुढ़का

गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 230 और निफ्टी 73 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-13 04:07 GMT
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 230 और निफ्टी 73 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ। सेंसेक्स 229.02 अंकों की गिरावट के साथ 40116.06 पर, जबकि निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ 11,840.50 पर बंद हुआ। लगभग 954 शेयर उन्नत रहे, 1583 शेयरों में गिरावट आई और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी में यस बैंक, गेल, ज़ी एंटरटेनमेंट, अदानी पोर्ट्स और एसबीआई के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी रही। सेक्टोरल इंडेक्स में एनर्जी को छोड़कर बैंक, मेटल, फार्मा, इंफ्रा, एफएमसीजी और आईटी सभी में गिरावट रही। 

 

Tags:    

Similar News