सेंसेक्स 334 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,000 के नीचे बंद

सेंसेक्स 334 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,000 के नीचे बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-06 04:07 GMT
सेंसेक्स 334 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,000 के नीचे बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ है। सेंसेक्स 334.44 अंक या 0.82% की गिरावट के साथ 40445.15 पर और निफ्टी 104.20 अंक या 0.87% गिरकर 11914.20 पर बंद हुआ। लगभग 863 शेयरोंं में तेजी, 1634 शेयरों में गिरावट आई और 178 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

निफ्टी में यस बैंक, एसबीआई, ज़ी एंटरटेनमेंट, इंडस इंड बैंक और गेल के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जबकि भारती इंफ्राटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज़ के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में पीएसयू बैंक, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल, आईटी और अन्य सभी निचले स्तर पर बंद हुए।

Tags:    

Similar News