LPG और कमर्शियल सिलेंडर हुए सस्ते, जानिए कितने कम हुए दाम

LPG और कमर्शियल सिलेंडर हुए सस्ते, जानिए कितने कम हुए दाम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-02 05:02 GMT
LPG और कमर्शियल सिलेंडर हुए सस्ते, जानिए कितने कम हुए दाम

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली ।  एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो चुका है और इस नए सत्र में कई चीजें सस्ती हुई है। इस साल कई वस्तुएं और दरें ऐसी हैं, जिनमें पिछले साल के मुकाबले बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार के बजट के प्रावधान भी नए वित्त वर्ष से लागू होते हैं। इस राहत भरी शुरूआत के बीच आम आदमी के लिए एक और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 35.50 रुपए की कटौती की गई है। 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर भी 15 रुपया सस्ता हुआ है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 54 रुपए घटाए गए हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आई है। जिसके बाद तेल कंपनियों की तरफ से एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में और कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए है। उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। रविवार 1 अप्रैल से नए दाम पर सिलेंडर मिल रहा है।

पहले बढ़ाए गए थे दाम

इससे पहले सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतें रविवार (1 अप्रैल) से क्रमश: 90 पैसे प्रति किलोग्राम और 1.15 रुपए प्रतिमानक घन मीटर (एससीएम) बढ़ा दी गई हैं। सरकार के जरिए प्राकृतिक गैस का मूल्य बढ़कर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद यह वृद्धि की गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वाहनों को सीएनजी तथा घरों में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कहा कि दिल्ली में सीएनजी के दाम अब 40.61 रुपए प्रति किलोग्राम तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं गाजियाबाद में 47.05 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। ये बदलाव रविवार मध्यरात्रि से प्रभावी हुए।

कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनिंदा सीएनजी पंपों से रात 12:30 बजे से प्रात: 05:30 बजे के बीच गैस भरवाने पर 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट अब भी जारी रहेगी। इस छूट के साथ दिल्ली में सीएनजी का दाम 39.11 रुपये किलो और नौएडा, ग्रेटर नौएडा और गाजियाबाद में 45.55 रुपये किलो होगा।

 

Similar News