इस बार के रक्षाबंधन पर लगा GST का ग्रहण, जानें कैसे?

इस बार के रक्षाबंधन पर लगा GST का ग्रहण, जानें कैसे?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-04 09:19 GMT
इस बार के रक्षाबंधन पर लगा GST का ग्रहण, जानें कैसे?

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। 1 जुलाई 2017 को GST क्या आया कि बदल आम आदमी लोगो की जिंदगी। आज हर चीज पर टैक्स चुकाना पड़ रहा है। इसी बीच राखी का त्यौहार भी 7 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार का रक्षा-बंधन थोड़ा अलग होगा, क्योंकि इस बार राखी पर न केवल भाईयों की बल्कि बहनों की जेबों पर भी लगेगा GST का फटका। क्योंकि राखी पर अहम चीज़े जैसे, राखियां,मिठाइयां और नारियल पर GST लागू होगा है।

राखी पर लग रहा है GST
केंद्रीय उत्पादन एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) ने राखी पर लगने वाले GST के बारे में जानकारी दी है। CBEC ने कहा है कि पूजा सामग्री, कलावा GST के दायरे में नहीं आते हैं। राखी अगर कलावा के रूप में है, तो इस पर GST लागू नहीं होगा। लेकिन डिजाइनर राखियों पर GST लागू होगा। जिससे उनके दाम इस बार काफी महंगे हैं। 

मिठाइयों पर  GST
चॉकलेट से बनी मिठाइयों पर 28%  टैक्स देना होगा। नमकीन, पापड़ी, सादी कचौड़ी पर 12% टैक्स लगेगा। साथ ही जिन मिठाइयों पर केसर या चांदी का वर्क होगा वो 18 से 20% टैक्स के दायरे में होंगी।  CBEC ने अपने ट्वीट के जरिए कई और चीजों पर लगने वाले GST पर स्थिति साफ की है कि मावे से बनने वाली साधी मिठाइयों पर 5% फीसदी टैक्स लगेगा।

सुनारों की होगी बल्ले-बल्ले
सोने चांदी पर लगने वाले GST की मार झेल रहे सुनारों के काम में गिरावट आई है, लेकिन रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी उम्मीद फिर से जाग गई है। सुनारों के कहे अनुसार इन दिनों सोने व चांदी की राखियों को लेकर लोगों की डिमांड बढ़ गई है। सही भी है, लोगों ने सोचा होगा कि आर्टफिशियल महंगी राखियों को ख़रीदने से अच्छा है सोने-चांदी की राखियां खरीदी जाए।

Similar News