भोपाल: नए साल पर खुशखबरी, जयपुर, हैदराबाद और शिर्डी के लिए सीधी फ्लाइट

भोपाल: नए साल पर खुशखबरी, जयपुर, हैदराबाद और शिर्डी के लिए सीधी फ्लाइट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-22 11:15 GMT
भोपाल: नए साल पर खुशखबरी, जयपुर, हैदराबाद और शिर्डी के लिए सीधी फ्लाइट
हाईलाइट
  • 1999 रूपए में जा सकेंगे भोपाल से हैदराबाद
  • भोपाल के लिए नया साल लेकर आया खुशखबरी
  • स्पाइस जेट चलाएगी 72 सीटों वाला एटीआर विमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए नया साल काफी अच्छा होने वाला है। नए साल में भोपाल से जयपुर, हैदराबाद, शिर्डी और मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। देश की दो बड़ी एयरलाइंस भोपाल से नई फ्लाइट शुरू करेंगी।

भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पाइस जेट की 2 फ्लाइट्स को पार्किंग की अनुमति दे दी गई है, जिसके बाद अब प्लेन्स की पार्किंग राजा भोज एयरपोर्ट पर ही हो सकेगी और यात्रियों को फ्लाइट लेट होने की परेशानी से निजात मिलेगी। स्पाइस जेट हैदराबाद और जयपुर रूट पर 72 सीटों वाला एटीआर विमान चलाएगी। इसकी शुरुआत 5 जनवरी से की जाएगी। इसके अलावा स्पाइस जेट अहमदाबाद, बेंगलुरु और शिर्डी के लिए उड़ान शुरू करेगी। भोपाल से हैदराबाद के लिए टिकट 1999 रूपए में शुरू होगा। अंतिम सीट 5 हजार रुपए तक रखी गई है। कंपनी की यही उड़ान अहमदाबाद भी जाएगी। दूसरे चरण में भोपाल से नासिक के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। सिर्फ 25,00 रुपए खर्च कर यात्री भोपाल से नासिक की यात्रा कर सकेंगे।

जेट के अलावा इंडिगो भी अपनी फ्लाइट की शुरुआत भोपाल एयरपोर्ट से करने वाली है। इंडिगो की भोपाल से मुंबई के लिए सीधी उड़ान 11 जनवरी से शुरू हो रही है। ये फ्लाइट इस रूट पर शुरू होने वाली पांचवी फ्लाइट होगी। इससे पहले जेट एयरवेज और एअर इंडिया की 2-2 फ्लाइट इस रूट पर चल रही थीं। इसेमें से 2 सुबह और 2 शाम के समय हैं। इस फ्लाइट में 11 जनवरी को बुकिंग कराने वालों के लिए कीमत 2,999 रुपए रखी गई है। एअर बस-320 के लांच होने के बाद भोपाल से मुंबई जाने और आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। भोपाल से मुंबई फ्लाइट नंबर 6 ई-989 यहां से 5.17 pm पर जाएगी जो 6.35 pm पर मुंबई पहुंचेगी। वहीं मुंबई से फ्लाइट क्रमांक 6 ई-264 3.20 pm पर चलेगी जो 4.45 pm पर भोपाल पहुंचेगी।


नई फ्लाइट              जाने का समय           पहुंचने का समय         कितने समय में               किराया

भोपाल से हैदराबाद      सुबह 9.30               सुबह 11.20               1 घंटे 50 मिनट              1999 से शुरू

भोपाल से जयपुर         सुबह 8.25                सुबह 9.40                 1 घंटे 15 मिनट              2500 से शुरू

 

अभी भोपाल से हैं ये फ्लाइट्स 

जेट एयरवेज भोपाल से मुंबई 9डब्ल्यू-2896 20:35 22:10 

एअर इंडिया भोपाल से मुंबई एआई-632 21:50 23:25

जेट एयरवेज भोपाल से मुंबई 9डब्ल्यू-898 07:40 09:15 

एअर इंडिया भोपाल से मुंबई एआई-634 08:05 09:30 


इस तरह की जा सकती है बुकिंग
फ्लाइट की बुकिंग करने कई तरह से की जा सकती है। इसमें सबसे ज्यादा आसान ट्रेवल एजेंट को फोन कर फ्लाइट बुक कराना होता है। इसके अलावा कई ऐसी वेबसाइट्स और मोबाइल एप भी हैं, जिनकी मदद से हम फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। एप से टिकट बुक करने पर ऑफर मिलने की संभावना भी होती है।

 

जबलपुर से अभी ये उड़ानें

एयर इंडिया व स्पाइस

- जबलपुर से दिल्ली
- दिल्ली से जबलपुर
- मुंबई से जबलपुर
- जबलपुर से मुंबई
- जबलपुर से हैदराबाद
- हैदराबाद से जबलपुर
- जबलपुर से अहमदाबार
- अहमदाबाद से जबलपुर

Similar News