आर्थिक मंदी के बीच ये सरकारी कंपनी देने जा रही 9000 लोगों को नौकरी

आर्थिक मंदी के बीच ये सरकारी कंपनी देने जा रही 9000 लोगों को नौकरी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-19 06:54 GMT
आर्थिक मंदी के बीच ये सरकारी कंपनी देने जा रही 9000 लोगों को नौकरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में आर्थिक मंदी छाई हुई है। कई बड़ी कंपनियों में छंटनी हो रही है। वहीं कोल इंडिया बेरोजगारों के लिए नौकरियां लेकर आई है। कोल इंडिया 9 हजार पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इनमें करीब चार हजार भर्तियां एग्जिक्यूटिव लेवल पर होगी। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि 900 पदों में जूनियर कैटेगरी में इंटरव्यू के आधार पर नियुक्ति होगी। 400 लोगों को कैंपस सिलेक्शन के जरिए नियुक्त किया जाएगा। 

400 पदों पर हुई नियुक्ति

अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने 400 पदों पर नियुक्ति कर ली है। 2200 लोगों की नियुक्ति कंपनी परीक्षा के जरिए करने वाली है। कंपनी पांच हजार वर्कर्स और टेक्निकल कामगारों की भर्तियां करेंगी। 2350 नौकरियां उन परिवार के सदस्यों को दी जाएगी, जिनकी मौत ड्यूटी पर हो गई। वहीं 400 नॉन टेक्निकल पोस्ट्स पर हायरिंग की जाएगी। 


सबसे बड़ी हायरिंग

कोल इंडिया के एक एग्जिक्यूटिव ने कहा कि कंपनी अपने सभी खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां कर रही है। पिछले एक दशक की सबसे बड़ी हायरिंग है। पिछले वर्ष कंपनी ने 1200 लोगों की नियुक्ति की थी। एग्जिक्यूटिव लेवल पर भर्ती कोल इंडिया करेगी, वहीं वर्कर्स और टेक्निकल पदों कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियां करेंगी। 
 

Tags:    

Similar News