GATE 2020: एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल यहां

GATE 2020: एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल यहां

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-28 06:55 GMT
GATE 2020: एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल यहां

डिजिटल डेस्क। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने GATE 2020 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे आधाकारिक वेबसाइट http://gate.iitd.ac.in/index.php पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं। GATE 2020 के लिए इस साल 8 लाख से ज्यादा कैंडीडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा 25 विषयों के लिए आठ सेशन में होगी। गेट एग्जाम की परीक्षा 1 से 9 फरवरी 2020 को आयोजित होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड तीन जनवरी 2020 को जारी होगा। गेट परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों में जबकि भारत के बाहर छह शहरों में होगी।

शेड्यूल :

सत्र कोड
परीक्षा की तारीख और दिन
समय     पेपर कोड
S1 1 फरवरी 2020 (शनिवार) 09:30-12:30 बजे     IN, ME1, MT,PE, PH
S2 1 फरवरी 2020 (शनिवार) 14:30-17:30 बजे    

CY, ME2,PI

S3 2 फरवरी 2020 (रविवार)

09:30-12:30 बजे    

   

AR, BM, BT, CH, MA, MN, ST, XE, XL


 

S4 2 फरवरी 2020 (रविवार) 14:30-17:30 बजे
 
   

AE, AG, EC, GG

S5 8 फरवरी 2020 (शनिवार)

09:30-12:30 बजे    

   

EE, EY, TF

S6 8 फरवरी 2020 (शनिवार) 14:30-17:30 बजे
 
    CS
S7 9 फरवरी 2020 (रविवार)

09:30-12:30 बजे    

    CE1
S8 9 फरवरी 2020 (रविवार) 14:30-17:30 बजे
 
    CE2

बता दे GATE Score के आधार पर उच्च तकनीनी संस्थानों में एम.टेक कोर्सेज में प्रवेश मिलता है। गेट स्कोर की मान्यता तीन साल तक रहती है। GATE परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू और सात इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन मिलता है। 

Tags:    

Similar News