जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां देखिए, चेक करने का आसान तरीका

पीएचडी में एडमिशन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां देखिए, चेक करने का आसान तरीका

Bhaskar Hindi
Update: 2021-11-19 10:58 GMT
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां देखिए, चेक करने का आसान तरीका

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए अगर आपने जेएनयू का इंट्रेंस एग्जाम दिया है तो, आपको ये खबर जरुर पढ़नी चाहिए। क्योंकि हम आपको रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेएनयू के पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आसानी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आप चेक कर सकते है। 

ऐसे देखें रिजल्ट

  • ये हैं https://jnuee.jnu.ac.in/ जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट।
  • इसे गूगल क्रोम में डाले और इसका होम पेज खुलेगा, जिसमें लिखा होगा Phd Entrance Exam Result 2021
  • जिस पर आप क्लिक करेंगे तो, आपको एक नया पेज खुला मिलेगा। इसमें लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद इस पेज पर आप अपना डेट ऑफ बर्थ और ऐप्लिकेशन नंबर डाले और लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • बस फिर क्या रिजल्ट आपके सामने होगा। इसमें अपना नाम ढूंढे और रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 

बता दें कि, जेएनयू के लिए ये टेस्ट सितंबर 2021 में हुआ था, जिसे कंप्यूटर पर लिया गया था। एडमिशन के पहले आपको इस बात को जानना बेहद जरुरी है कि, वाइवा वॉयस राउंड में शामिल होने की प्रक्रिया से आपको गुजरना पड़ेगा। टेस्ट के 70 प्रतिशत और वाइवा राउंड के 30 प्रतिशत स्कोर को मिलाकर एडमिशन की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। 

 

Tags:    

Similar News