धोखाधड़ी: मुफ्त बांटी जा रही हैं साड़ियां, झांसा देकर वृद्ध महिलाओं को लूटा

  • झांसा देकर दो वृद्ध महिलाओं के गहने लूटे
  • कहा - मुफ्त बांटी जा रही हैं साड़ियां
  • पार किए गहने
  • सिविल लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज

Tejinder Singh
Update: 2023-12-26 12:27 GMT

डिजिटल डेस्क, अकोला। साड़ियां मुफ्त बंट रही है, जाओ जाकर लेलो, यह झांसा देकर दो वृद्ध महिलाओं के गहने लूटने का मामला सामने आया। मामला मध्यवर्ती बस स्थानक का है। जिसकी शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। तेल्हारा तहसील के ग्राम उकली बाजार की यशोदा शालीग्राम भोजने (72) की शिकायत के अनुसार 18 दिसंबर को वे जिलाधिकारी कार्यालय में राशन कार्ड के काम से गई थीं। वहां से अपने गांव जाने के लिए गांव की ही सरस्वती रामकृष्ण काले नामक महिला के साथ बस स्टेशन पहुंची। जहां बस के इंतजार में वे बैठी थीं कि तभी एक अनजान व्यक्ति उनके पास पहुंचा और बोला कि यहां एक आदमी साड़ियां बांट रहा है। आपको चाहिए तो वहां चलिए। उसकी बात में आकर दोनों महिलाएं चल पड़ी। इसके बाद उस शख्स ने एक जगह दोनो को रुका कर कहा कि आप दोनों गहने निकालकर थैली में रख दें।

महिलाओं ने अपने गहने उतारकर थैली में रख दिए, इस दौरान उसने हाथ की सफाई दिखाते हुए थैली से गहने गायब कर दिए और नौ दो ग्यारह हो गया। बुजुर्ग महिला ने अपने पास की थैली खोलकर देखी, तो पता चला कि गहने गायब हैं। हाथ की सफाई दिखाने वाले चोर ने 2 ग्राम तथा 5 ग्राम के दो हार, 4 ग्राम का एक और गहना पार कर लिया। जिसकी कुल 36 हजार रुपए है। सिविल लाइन पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Tags:    

Similar News