हादसा: कचरा जलाने लगाई आग बुझाते समय बुरी तरह झुलसा बुजुर्ग, हुई दर्दनाक मौत

  • कांद्री ग्राम की घटना
  • 55 वर्षीय बुजुर्ग की खेत पर मौत
  • आग बुझाते समय बुरी तरह झुलसा बुजुर्ग

Tejinder Singh
Update: 2024-03-27 11:49 GMT

डिजिटल डेस्क, मोहाडी (भंडारा). अपने नाती के साथ खेत पर गए 55 वर्षीय बुजुर्ग की खेत पर कचरा जलाने के लिए लगाई आग बुझाते समय झुलसकर मृत्यु हुई। घटना 24 मार्च को कांद्री ग्राम में घटित हुई। मृतक का नाम कलीम खलील शेख (55) है। मोहाडी तहसील के कांदी ग्राम में रहने वाले कलीम खलील शेख (55) 24 मार्च को सुबह 8 बजे अपने नाती अयान (10) के साथ खेत पर गए थे। वहां पर खेत का कचरा जलाने के लिए लगाई गई आग दूसरी ओर ना फैले इसलिए आग बुझाते समय वह बुरी तरह झुलसे। वहीं पर गिर गए। अपने नाना को देखकर अयान घर में दौड़ते आया और उसने परिजनों को नाना के गिरने की बात बताई। घर के लोग खेत की ओर दौड़े। खेत पर पहुंचकर देखा तो कलीम शेख झुलसे हुए गिरे थे। उसके दोनों हाथों में आग बुझाने के लिए पेड़ की टहनियां थीं। किंतु घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी आंधलगांव पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता नबी नजीर शेख (55) की शिकायत पर आंधलगांव पुलिस ने मर्ग क्रमांक 06/2024 धारा 174 के तहत मर्ग दाखिल किया है। आगे की जांच पुलिस हवलदार सुदेश लांजेवार कर रहे हैं।

वृद्ध ने गटका कीटनाशक

उधर गोंदिया के केशोरी थानांतर्गत केशोरी निवासी मधुकर अर्जुन बंसोड (65) ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़़ गई। इस दौरान उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशोरी में भरती किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी 24 मार्च को मौत हो गई। केशोरी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार शिवदास निकोडे कर रहे हंै।

मोटर पंप पर किया हाथ साफ

केशोरी थानांतर्गत ही ग्राम तुकुमनारायण निवासी फरियादी विक्रांत लोकनाथ पवनकर (31) का मोटर पंप किसी अज्ञात चोर ने गाढवी नदी से सूना मौका पाकर चुरा लिया। इतना ही नहीं, अज्ञात चोर ने अन्य किसानो के मोटर पंप पर भी हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए मोटर पंप की कुल कीमत 14 हजार रुपए बताई गई है। यह घटना 24 मार्च को प्रकाश में आई। फरियादी की रिपोर्ट पर केशोरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार निकोडे कर रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News