दहशत: तेंदुए के हमले में किसान की मौत

आए दिन हो रहे हमले से किसान सहमे

Anita Peddulwar
Update: 2023-09-23 14:18 GMT

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। यह घटना शनिवार की दोपहर के समय घटी। बुलढाणा तहसील स्थित देव्हारी  गांव का किसान सुनील निवृत्ति झीने (38) का ज्ञानगंगा अभयारण्य की सीमा पर खेत है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब सुनील झीने खेत में काम कर रहे  थे, तभी पीछे से आए तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक  उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उनका संघर्ष व्यर्थ गया। सुनील  झीने की चीख सुनकर आसपास के खेतों से लोग तेंदुआ की ओर दौड़ पड़े और उन्होंने तेंदुए की पिटाई कर उसे भगा भी दिया। लेकिन तब तक सुनील की जान जा चुकी थी। देव्हारी क्षेत्र के किसानों पर पहले भी जंगली जानवर हमला कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News