जंगल में फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

- मृतका नाबालिग, मृतक के परिजनों ने शादी से कर दिया था इनकार

Abhishek soni
Update: 2024-03-17 18:15 GMT

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। बटकाखापा थाना क्षेत्र के एक युवक और नाबालिग का शव शनिवार शाम फंदे पर लटका मिला। दोनों शुक्रवार रात से लापता थे। तलाश के दौरान शनिवार शाम गांव से लगभग एक किमी दूर जंगल में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की की उम्र कम होने की वजह से युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। संभवत: इसी के चलते दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी।

एएसआई कमल ङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि मोयाकुही के जंगल में शनिवार को 21 वर्षीय युवक और नाबालिग का शव फंदे पर लटका मिला। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक और नाबालिग दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। नाबालिग के परिजनों ने शादी का रिश्ता भेजा था, लेकिन लड़की की उम्र कम होने की वजह से उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार रात युवक और नाबालिग अचानक गायब हो गए थे। तलाश के दौरान शनिवार को दोनों के शव फंदे पर लटका मिला। रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

साड़ी के टुकड़े से लगाया फंदा-

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच दोनों अपने-अपने घर से निकले थे। दोनों शव पेड़ पर लगे फंदे पर लटके मिले है। नाबालिग की साड़ी का कुछ हिस्सा फाड़कर दोनों ने फंदा लगाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Tags:    

Similar News