देवलाली कैंप इलाके के पास रखे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

  • देवलाली कैंप इलाके का मामला
  • पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Tejinder Singh
Update: 2023-07-17 15:08 GMT

डिजिटल डेस्क, देवलाली कैंप। भारतीय सेना के कैंप के पास सह्याद्री नगर स्थित विठ्ठल गावंडे के मले में सोमवार को वनविभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ। आठ दिनों पूर्व घर के दरवाजे में आराम कर रहे एक श्वान पर रात को तेंदुए ने हमला कर दिया था और उसे आपना शिकार बनाया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई थी। जानकारी वन विभाग को मिलने के बाद उन्होंने परिसर में पिंजरा लगाया था। जिसमें सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे नर तेंदुआ कैद हुआ। तेंदुए की उम्र करीब चार वर्ष होने की जानकारी वनपाल अशोक कानझोडे, जैना गोमटे ने दी हैं।


Similar News