कपास को मिला 8 हजार 111 रुपए प्रति क्विंटल दाम

देवली कपास को मिला 8 हजार 111 रुपए प्रति क्विंटल दाम

Tejinder Singh
Update: 2022-10-29 15:01 GMT
कपास को मिला 8 हजार 111 रुपए प्रति क्विंटल दाम

डिजिटल डेस्क, देवली. स्थानीय संजय एग्रो इंडस्ट्रीज एंड प्रोसेसिंग जिनिंग में कपास खरीदी की शुरुआत की गई। शुभारंभ अवसर पर कपास को 8 हजार 111 रुपए प्रति क्विंटल दाम दिया गया। कपास खरीदी के शुभारंभ के समय किसान नामदेवरव ठाकरे, संजय सोनटक्के, सुधाकर सिरसागर, जगदीश गायधने, संदीप काजलसरे इन पांच किसानों का सत्कार सांसद रामदास तड़स ने किया। इस समय कृषि उपज बाजार समिति के पूर्व सभापति मनोहर खडसे, संजय इंडस्ट्रीज के मालिक नेमचंद घिया, विनोद घिया की उपस्थिति में किसानों को श्रीफल व नकद पुरस्कार देकर किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जय बजरंग जिनिंग के मालिक अमित सुराणा, संजय घिया, विवेक घिया, सुशील तिवारी, जब्बार तंवर, सुरेश देशमुख, अनंता देशमुख, शरद आदमने, विजय गोमासे, अशोक आरोटकर, मोहन जोशी, छोटू जोशी, दिनेश शिरसागर, शोहेब तुरक, पप्पू टावरी तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

समुद्रपुर. स्थानीय कृषि उपज बाजार समिति में रविवार 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे समिति के मुख्य यार्ड में वर्ष 2022-23 की अनाज खरीदी का शुभारंभ हिंगणघाट कृषि उपज बाजार समिति के सभापति सहकार महर्षि एड. सुधीर कोठारी के हाथों किया जाएगा। इस समय कार्यक्रम की अध्यक्षता समुद्रपुर बाजार समिति के सभापति हिम्मत चतुर करेंगे और उपाध्यक्ष मनीष निखाडे व संचालक मंडल प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। किसानों से अपने सोयाबीन को  स्वच्छ व छलनी कर तथा सुखा कर बाजार समिति में शुभारंभ के समय बिक्री के लिए लाने का आह्वान किया गया है। अनाज की नीलामी रविवार से शुक्रवार तक होगी। शनिवार व छुट्टी के दिनअनाज की नीलामी बंद रहेगी। किसानों से अपना माल खुली नीलामी में बेचने का आह्वान संचालक अशोक वांदिले, महेश झोटिंग, महादेव  बादले, उल्हास कोटमकर, जनार्धन हुलके, जीवन गुरनुले, गंगाधर हिवंज, शरद कारमोरे, संजय तुराले, गणेश वैरागडे, भोजराज दलने, गजानन शेंडे, रेखा जोगवे, ललिता गुलघाने, आशा भगत तथा समिति के सचिव शंकर घोटे ने किया है।

 

Tags:    

Similar News