जनसंघ के संस्थापक की जयंती पर भाजपा ने किया माल्यार्पण

डॉ. मुखर्जी के मार्ग पर चल रही भाजपा

Safal Upadhyay
Update: 2023-07-07 11:03 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गुरुवार को गुलौआ ताल उद्यान में स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने इस अवसर पर कहा डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना करके जयघोष किया था कि देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, आज उनके बताए मार्ग पर भाजपा काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे रत्नेश सोनकर, राममूर्ति मिश्रा, रविन्द्र पचौरी, रंजीत पटेल, संजय यादव, अतुल चौरसिया, डॉ. शुभम अवस्थी आदि मौजूद रहे।

आर्थिक प्रकोष्ठ ने किया याद

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने सदर में जयंती पर उन्हें याद किया। इस दौरान प्रदेश सह संयोजन विशेष नागदेव, जिला संयोजक मोनू चौहान ने कहा डाॅ. मुखर्जी के संकल्प को पूरा करने सरकार भी काम कर रही है। इस दौरान राजा सोनकर, विनीत गोकलानी, हेमंत बजाज, विशुद्ध जैन आदि मौजूद रहे। आदिवासी सेवा कल्याण महासंघ व भाजपा जनजाति मोर्चा ने न्यू कंचनपुर, शोभापुर में जयंती मनाई। इस दौरान शंकरलाल गोटिया, शैलेष िसंह लोधी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News