हाईकोर्ट बार चुनाव: अध्यक्ष और सचिव ने पद के लिए फिर की दावेदारी

  • 62 नामांकन दाखिल, आज होगी स्क्रूटनी
  • कार्यकारिणी सदस्य के लिये कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
  • सचिव पद के लिए 4 व उपाध्यक्ष के लिए 14 मैदान में

Safal Upadhyay
Update: 2024-05-04 12:13 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर की नई कार्यकारिणी के लिए कुल 62 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन प्रपत्र जमा किए। अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें निवर्तमान अध्यक्ष संजय वर्मा भी शामिल हैं, वहीं सचिव पद के मुकाबले में निवर्तमान सचिव परितोष त्रिवेदी ने फिर से दावेदारी पेश की है।

मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि चार मई को नामांकन प्रपत्रों की जाँच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। छह मई को नाम वापसी की जा सकेगी। 13 मई को मतदान होगा। अध्यक्ष पद की दौड़ में निवर्तमान अध्यक्ष संजय वर्मा, डीके जैन, प्रवीण वर्मा, रमन पटेल, आनंद चावला, सुनील चौबे व केके पांडे के बीच मुकाबला होगा।

सचिव पद के लिए 4 व उपाध्यक्ष के लिए 14 मैदान में - सचिव पद के लिए परितोष त्रिवेदी, अशोक कुमार गुप्ता, असीम त्रिवेदी व ओपी अग्निहोत्री के बीच मुकाबला होगा।

उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश मिश्रा, ज्ञानेन्द्र पटेल, योगेश मोहन तिवारी, घनश्याम पांडे, प्रमेन्द्र सेन, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, विश्वास पलिया, अमित जैन, शम्भूदयाल गुप्ता, प्रशांत अवस्थी व अनीता कैथवास मैदान में हैं।

वहीं सह सचिव पद के लिए योगेश सोनी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, दीपक सिंह मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता नायडू, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र खरे, धर्मेन्द्र कुमार पांडे व पुस्तकालय सचिव पद के लिए अजय शुक्ला, पुष्पेन्द्र वर्मा, रजनीश उपाध्याय, अमन शर्मा मैदान में हैं। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के लिये कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

Tags:    

Similar News