ननि की जेट मशीन बिगड़ी, टोचन करते समय चपेट में आने से क्लीनर की मौत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, जाँच में जुटी पुलिस

Abhishek soni
Update: 2024-05-05 17:48 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए ले जाई जा रही नगर निगम की जेट मशीन का रास्ते में ब्रेक फेल हो गया। इस मशीन को टोचन कर ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलाई गई। मशीन को टोचन करने के दौरान क्लीनर मशीन व ट्रॉली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार ननि का सफाई ठेका लेने वाली अल्ट्रा एजेंसी का कर्मचारी सेठी नगर निवासी आकाश ठाकुर उम्र 26 वर्ष अपने साथी जय सिंह के साथ शनिवार की रात जेट मशीन लेकर सिविल लाइन जा रहा था। जैसे ही मशीन रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास पहँुची उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद मशीन को टोचन कर ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलाई गई। जेट मशीन को आकाश व जय टोचन कर रहे थे। उसी दौरान एकाएक ट्रैक्टर पीछे की तरफ लुढ़का, जिससे आकाश को सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में घायल आकाश को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहँुचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Tags:    

Similar News