ककरहटी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sanjana Namdev
Update: 2023-07-10 06:48 GMT

डिजिटल डेस्क,ककरहटी नि.प्र.। पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत शिवजीत सिंह भैया राजा पहली बार ककरहटी पहँुचे। जिनका पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ आगवानी कर स्वागत किया गया। कांगे्रस अध्यक्ष के साथ उनके काफिले मेंं शामिल विधानसभा क्षेत्र के गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी सहित कांग्रेस नेताओं पवन जैन, आनंद शुक्ला, जीवनलाल सिद्धार्थ, जीतेन्द्र सिंह जाटव, फुन्दर चौधरी, लाल साहब, रामकरण पाण्डेय, तुलसीदास उरमलिया, शंकर सिंह, शुभम गर्ग सहित अन्य नेताओ का भी ककरहटी पहँुचने पर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष के ककरहटी आगमन पर एक स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमें ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष जिब्राइल मोहम्मद, उपाध्यक्ष अरूण त्रिपाठी द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अमरनाथ, कौशल प्रसाद पाण्डेय, मुरलीधर वर्मा, सफीक मोहम्मद, मनीष पाण्डेय सहित मण्डलम अध्यक्ष स्वदेश बाल्मीक तथा अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ककरहटी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश त्रिपाठी द्वारा भी कांग्रेस अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात करते हुए शुभकामनायें दी गईं। 

Tags:    

Similar News