काटोल: भाजपा का गांव-गांव व घर-घर चलो अभियान, फडणवीस के हाथों विकास कार्यों का भूमिपूजन

काटोल में उपमुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों विविध विकास कार्य का भूमिपूजन व पट्टे वितरण 7 काे

Tejinder Singh
Update: 2024-02-05 13:12 GMT

डिजिटल डेस्क, काटोल. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों काटोल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा गांव-गांव, घर-घर चलो अभियान के तहत काटोल शहर में कई वर्षों से प्रलंबित पट्टे वितरण, काटोल नप द्वारा विविध विकास कार्याें का भूमिपूजन समारोह बुधवार 7 फरवरी को डॉ. आंबेडकर उद्यान, जलतरण तालाब के पास सुबह 10 बजे होगा। वहीं अरविंद सहकारी बँक की विशेष ग्राहक सेवा का लोकार्पण समारोह, डोंगरगांव में कुणबी समाज के भवन का भूमिपूजन, पारडसिंगा के श्री क्षेत्र अनुसया माता देवस्थान के मल्टी स्पेशालिटी हॉल में 15000 महिलाओं की उपस्थिति में ‘नारीशक्ति वंदन महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है।

पश्चात दोपहर 3 बजे से पारडसिंगा से गांव-गांव, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों की जाएगी। घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि व विविध योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों काे अवगत कराया जाएगा। इस बीच बूथ प्रमुख ,समिति के कार्यों का जायजा व पारडसिंगा में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, सांसद कृपाल तुमाने, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले, पूर्व विधायक आशीष देशमुख, आयोजक व भाजपा काटोल विधानसभा अध्यक्ष चरणसिंह ठाकुर आदि मौजूद रहेंगे। इस संदर्भ में काटोल मे हुई सभा में कृषि उपज बाजार समिति सभापति चरणसिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के नागरिकों को लाभ लेने की अपील की।

सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले, भाजपा लोकसभा प्रमुख अरविंद गजभिये, जिला उपाध्यक्ष उकेशसिंह चौहान, महामंत्री व कृषिमित्र दिनेश ठाकरे आदि ने संबोधित किया। कोहले ने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुनने व सुलझाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। संजय निराधार योजना समिति अध्यक्ष राजेंद्र सरोदे, भाजपा शहर अध्यक्ष विजय महाजन, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, लता धारपुरे, विशाल भोसले, दिलेश ठाकरे, निलेश धोटे, श्यामराव बारई, एड. दीपक केने, प्रमोद धारपुरे सहित भाजपा काटोल-नरखेड़ विधानसभा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags:    

Similar News