जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों हेतु एक अमेरिकन कंसल्टेंसी कंपनी से अनुबंध किया

Pavan Malviya
Update: 2023-07-26 07:53 GMT

जिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई प्रेस क्लब में कल शाम महाराष्ट्र की राजनीति में उतरने का अनौपचारिक एलान जनता पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने कर दिया, मुंबई के स्थानीय पत्रकारों के साथ meet & greet with press कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रेस से बातचीत की। उन्होंने बताया कि गठबंधन की इस राजनीति में 38 पार्टियों वाले दल व 26 पार्टियों वाले दल के बाद अब जो परिस्थिति बनी हैं वो जनता पार्टी के अनुकुल हैं, उन्होंने बताया कि जनता पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।

चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी लोकसभा की तैयारियो हेतु जनता पार्टी तैयार हैं औऱ उन्होंने एक अमेरिकन कंसलटिंग कंपनी से अनुबंध किया हैं, हालांकि अनुबंध में उक्त विदेशी फर्म को कितने करोड़ का भुगतान किया जाएगा व भुगतान कौन करेगा इसके सवाल पर नवनीत चतुर्वेदी मुस्करा कर टाल मटोल कर गए।

  • Janata Party के संगठन को Digitise किया जायेगा।
  • सभी कार्यकर्ताओं को एक Highly Secured mobile App दी जायेगी, जिसपे सूचना का आदान प्रदान हो सकेगा, उन्हें रणनीति बताई जा सकेगी, व Digital workshops चलाई जाएंगी।
  • हर बूथ का AI based Database बनाया जायेगा।
  • वोटरों को और पार्टी कार्यकर्ताओं को synchronise किया जायेगा।
  • सभी बूथों की geo-fencing की जायेगी।
  • हर वोटर को उसके जाति, धर्म, व्यवसाय आदि के अनुसार उसे कंटेंट दिया जायेगा और moblise किया जायेगा।
  • वोटरों को उनके आधार पर उनका एक Circle बनाया जायेगा।

नवनीत चतुर्वेदी ने उक्त विदेशी फर्म के माध्यम से क्या क्या काम किए जाएंगे उसका एक शॉर्ट परिचय पत्रकारों को बताया औऱ कहा कि ये तकनीक चुनाव कैंपेन में एकदम नई हैं।

जनता पार्टी का इतिहास बताते हुए नवनीत चतुर्वेदी ने बताया कि इमरजेंसी काल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बनी जनता पार्टी तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी को हरा कर सत्ता में आईं लेकिन जल्द ही बिखर गई, इस पार्टी का इतिहास बनने से ज्यादा टूटने व बिखरने का अधिक रहा हैं औऱ यह प्रक्रिया अनवरत जारी हैं।

अगस्त 2013 में सुब्रमण्यन स्वामी ने जनता पार्टी के भाजपा में विलय की घोषणा कर इस पार्टी को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, किन्ही कारणों वश यह विलय हो नहीं पाया औऱ छह साल के अंतराल के बाद जनता पार्टी पुनः अस्तित्व में आईं लेकिन अब इसका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म हो चुका था, सितंबर 2021 में नवनीत चतुर्वेदी जो एक नामचीन खोजी पत्रकार रहे हैं औऱ बेस्ट सेलर जिओपॉलिटिक्स किताब के लेखक भी हैं वो यहां उत्तरप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नियुक्त हुए, सबको लगा कि पार्टी अब गति पकड़ लेगी लेकिन जनता पार्टी का इतिहास यहां फिर दोहराया गया, तब के अध्यक्ष रहे जयप्रकाश बंधु वित्तीय अनियमितता व पार्टी फण्ड में किए गए फ़्रॉड के आरोपों में घिर गए औऱ मजबूरन पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश बंधु को बर्खास्त कर नवनीत चतुर्वेदी को मात्र तीन महीने बाद ही अध्यक्ष चुन लिया।

लेकिन अंतर्विरोध व गुटबाजी आंतरिक कलह ने यहां भी जनता पार्टी का दामन नहीं छोड़ा, इसी गतिरोध में एक साल गुजर गया औऱ नवनीत चतुर्वेदी दिसंबर 2022 में पुनः निर्वाचित हो गए औऱ अपने कठिन परिश्रम व संगठनात्मक क्षमता की वजह से उनकी स्वीकार्यता अंततः सभी सक्रिय सदस्यों में बनी, लगातार परिश्रम भागदौड़ व अपने निजी सोर्सज से नवनीत चतुर्वेदी पार्टी का विस्तार कई राज्यों में कर चुके हैं औऱ महाराष्ट्र इकाई के साथ उनकी पिछले 2 दिनों से बैठक चल रही हैं। 

Tags:    

Similar News