नागपुर: पुणे-लखनऊ फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री को अचानक उठा था छाती में दर्द

  • फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी
  • पुणे-लखनऊ फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबियत
  • एयर ट्रैफिक कंट्राेलर ने फ्लाइट उतरने की इजाजत दी

Tejinder Singh
Update: 2024-01-07 10:31 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुणे से लखनऊ की ओर जाने वाली इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ान को शनिवार सुबह 4 बजे के करीब नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस उड़ान ने शनिवार सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर पुणे से उड़ान भरी थी। इस दौरान फ्लाइट में बैठे 26 वर्षीय यात्री मो. अहमद अंसारी को छाती में दर्द होने लगा। इसकी सूचना उसने एयर होस्टेस को दी।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए विमान चालकों ने नजदीकी एयरपोर्ट से इमरजेंसी लैंडिंग के लिए इजाजत मांगी, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्राेलर, नागपुर ने फ्लाइट को उतरने की इजाजत दी। लैंड करते ही उक्त यात्री को उपचार के लिए किम्स किंग्सवे हॉस्पिटल भेजा गया।

अन्य यात्रियों को लेकर करीब 50 मिनट बाद यह उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई।


Tags:    

Similar News