मौसम: तापमान बढ़ने से गर्म हवा की लपटें चल रही, अब लू का खतरा बढ़ा - बचने की सलाह

  • गर्म हवा की लपटों से परेशानी
  • धूप से बचने की सलाह
  • लू का खतरा बढ़ रहा है

Tejinder Singh
Update: 2024-04-05 07:28 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पिछले कुछ दिन से नागपुर समेत पूरा विदर्भ खूब तप रहा है। तापमान बढ़ने से गर्म हवा की लपटें चल रही हैं। तेज धूप के कारण दिन में रास्तों पर आवाजाही कम हो गई है। पारा अभी से इतना ज्यादा बढ़ने से आगे रिकार्ड गर्मी पड़ने की संभावना बढ़ गई है। तापमान आैसत से ज्यादा होने से लू लगने का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नागपुर का तापमान पिछले कुछ दिनों से बढ़ते ही जा रहा है।

धूप से बचने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान कम होने की संभावना कम है। दिन व रात का तापमान आैसत से ज्यादा चल रहा है। आगे भी यही स्थिति रह सकती है। तापमान बढ़ने से लू लगने का खतरा बढ़ गया है। तेज धूप से बचने के लिए सिर को सूती कपड़े से ढंकना जरूरी है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ का तापमान बढ़ गया है। पारा जिस तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, उसे देखते हुए इस बार रिकार्ड तापमान होने की संभावना है। अप्रैल के मध्य में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। उष्ण लहर के खतरे को देखते हुए ज्यादा पानी पीने व धूप से बचने की जरूरत है।

अप्रैल का महीना यानी चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े, जिसे लेकर हाल ही में भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक इस साल अप्रैल से जून के बीच भयंकर गर्मी आपका जीना मुहाल करने वाली है। ऐसे में इन दौरान चलने हीटवेव से अपना बचाव करना बेहद जरूरी है। अत्यधिक गर्मी और उमस बेहद असुविधाजनक हो सकती है और खासकर शिशुओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है।

जमकर सताएगी भीषण गर्मी

सावधानी के बिना, ज्यादा गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा होता है। हीटवेव, जिसे लू भी कहा जाता है, तब चलती है जब तापमान लगातार कई दिनों तक सामान्य से अधिक रहता है। ह्यूमिडिटी यानी उमस के कारण ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है।


Tags:    

Similar News