विजयादशमी: संघ के विजयादशमी समारोह में शंकर महादेवन होंगे मुख्य अतिथि

सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत करेंगे मार्गदर्शन

Anita Peddulwar
Update: 2023-10-06 05:45 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी समारोह में जाने-माने गायक पद्मश्री शंकर महादेवन मुख्य अतिथि रहेंगे। 24 अक्टूबर को रेशमबाग मैदान में यह समारोह होगा। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत प्रमुखता से मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख तौर से 6 त्योहार मनाता है। इनमें वर्ष प्रतिपदा, शिव राज्याभिषेक दिवस, रक्षा बंधन, गुरु पूर्णिमा, विजयादशमी व मकर संक्राति का समावेश है। संघ मुख्यालय नागपुर में मनाए जाने वाले विजयादशमी समारोह व तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह का विशेष महत्व है। 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। इसलिए प्रतिवर्ष संघ का स्थापना दिन विजयादशमी को मनाया जाता है। विजयादशमी समारोह के दिन सरसंघचालक के संबोधन को संगठन मामले में दिशादर्शक माना जाता है।

Tags:    

Similar News