मौसम: सुबह सर्दी, दोपहर में राहत, नागपुर में 24 घंटे में 2.4 डिग्री गिरा रात का तापमान

  • चक्रवात कमजोर होने से न्यूनतम तापमान में कमी
  • धूप निकलने के बाद मिल रही राहत
  • कुछ दिनों तक रात में रहेगी ठंड

Anita Peddulwar
Update: 2024-01-17 07:12 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य भारत में प्रति चक्रवात कमजोर होने से न्यूनतम तापमान में कमी आ गई है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान गिरने से रात को ठंडी का एहसास हो रहा है। सुबह सर्द हवाओं से थोड़ी कंपकंपी भी महसूस हो रही है। हालांकि धूप निकलने के बाद राहत भी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा का असर रात को ज्यादा महसूस हो रहा है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों तक रात को ठंडी का एहसास होता रहेगा। बुधवार को मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलेगी। ठंड भी कम रहेगी।

तारीख अधिकतम न्यूनतम

16 जनवरी 29.7 14.2

15 जनवरी 30.0 16.6

14 जनवरी 31.4 16.2

13 जनवरी 31.1 16.6

12 जनवरी 30.1 17.1

11 जनवरी 29.2 17.4

10 जनवरी 30.1 20.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में

कोलकाता-मुंबई विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग : मुंह के कैंसर से पीड़ित एक 58 वर्षीय व्यक्ति के कान में अचानक दर्द उठने के कारण कोलकाता से मुंबई की ओर जाने वाले विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अस्पताल में भर्ती, आज छुट्टी संभव : सुब्रताे भारती कैंसर के उपचार के लिए विमान से मुंबई जा रहे थे। तय समय पर इंडिगो की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट क्रमांक 6ई 5297 ने कोलकाता से उड़ान भरी। यात्रा के दौरान भारती के कान में असहनीय दर्द उठा। उन्होंने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए क्रू मेंबर्स ने नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजाजत मिलने के बाद डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर सुबह 11.15 बजे विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर तैनात किम्स-किंग्ज्वे के डाॅक्टरों की टीम ने भारती की प्राथमिक जांच करने के बाद अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सौरभ प्रसाद के मार्गदर्शन में उनका उपचार शुरू है। किम्स-किंग्ज्वे अस्पताल के उपमहाव्यवस्थापक (ब्रांडिंग एंड कम्यूनिकेशन्स) एजाज शमी ने बताया कि फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

Tags:    

Similar News