भरभरा कर ढह गया वर्षों पुराना जर्जर कंपाउंड वॉल, कई वाहन चकनाचूर

भरभरा कर ढह गया वर्षों पुराना जर्जर कंपाउंड वॉल, कई वाहन चकनाचूर

Anita Peddulwar
Update: 2018-09-04 08:29 GMT
भरभरा कर ढह गया वर्षों पुराना जर्जर कंपाउंड वॉल, कई वाहन चकनाचूर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गणेशपेठ स्थित आनंदम गोदरेज के पास उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब जोरदार आवाज के साथ वर्षों पुराना जर्जर कंपाउंड वॉल भरभरा कर ढह गया। घटना मंगलवार की दोपहर की है।



कभी शहर की शान हुआ करती थी मिल
उल्लेखनीय है कि आनंदन गोदरेज प्रोजेक्ट की यह दीवार सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी है। कभी यहां मॉडल मिल हुआ करती थी ।1870 में मॉडल मिल का निर्माण हुआ था। जहां हजारों कर्मचारी काम करते थे। मॉडल का भोंपू पूरे शहर को जगाने के प्रसिद्ध था। सुबह पांच बजे यहां के भोंपू से लोगों की सुबह होती थी। मॉडल मिल में काम करने वालों का निवास भी पास ही में हुआ करता था। मिल की चाल भी जर्जर हो चुकी है लेकिन फिर भी यहां  लोग रहते हैं।

जर्जर सुरक्षा दीवार व चाल को लेकर संबंधित प्रबंधन को नोटिस भी दिया गया है, लेकिन कानूनी प्रकिया में यहां के कार्य अटके हुए हैं। मॉडल मिल बंद हो चुका है और यहां अब आलीशान काम्प्लेक्स तैयार हुआ है। जिसके एक-एक फ्लैट की कीमत करोड़ से अधिक है। अरबो-करोड़ों के प्रोजेक्ट में सुरक्षा दीवार की अनदेखी किए जाने से हादसा होने से आसपास रहने वालों लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

Similar News