संतरानगरी का शतक, 101 किडनी ट्रांसप्लांट, डोनेट हुए कुल 160 आर्गन   

संतरानगरी का शतक, 101 किडनी ट्रांसप्लांट, डोनेट हुए कुल 160 आर्गन   

Anita Peddulwar
Update: 2019-09-24 08:48 GMT
संतरानगरी का शतक, 101 किडनी ट्रांसप्लांट, डोनेट हुए कुल 160 आर्गन   

डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुर अंगदान के महत्व को न केवल समझ रहा है, बल्कि सजग भी है। यही वजह है कि नागपुर लिवर के बाद हार्ट ट्रांसप्लांट हो चुका है और विगत दिवस फेफड़े ट्रांसप्लांट के लिए भेज जा चुके है। रविवार को किडनी ट्रांसप्लांट में नागपुर ने अपना शतक पूरा कर लिया। 2013 में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ और रविवार को दो किडनी ट्रांसप्लांट के साथ यह आंकड़ा 101 पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार गाेंदिया के देवरी निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर वासुदेव झोडे (59) को अंदरुनी रक्तस्त्राव के कारण न्यू इरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उपचार की काफी कोशिश के बाद भी मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और लगातार बिगड़ती हालत के बाद मरीज ब्रेनडेड हो गया। इस पर ब्रेन डेड कमेटी के सदस्य अस्पताल के संचालक हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. आनंद संचेती, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निधीश मिश्रा, न्यूरोसर्जन डॉ. नीलेश अग्रवाल, डॉ. पराग मून, डॉ. अमोल कोकस, डॉ. साहित बंसल ने मरीज को ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

अंगदान के लिए किया प्रेरित
डॉक्टर ने मरीज की पत्नी ललिता और पुत्र अविनाश को अंगदान के लिए प्रेरित किया। इस पर परिजनों ने लिखित में अंगदान की स्वीकृति दी। जांच में सामने आया कि लिवर ट्रांसप्लांट के िलए सही नहीं है, जिसके बाद किडनी और कोर्निया लेने का निर्णय िलया गया। जोनल ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेशन सेंटर (जेडटीसीसी) सूची के अनुसार अध्यक्ष विभावरी दाणी, सचिव डॉ. रवि वानखेड़े व वीना वाठोडे ने को-आॅर्डिनेट किया। पहली किडनी 40 साल के पुरुष मरीज को ट्रांसप्लांट की गई, वहीं दूसरी किडनी 59 साल के पुरुष मरीज को ट्रांसप्लांट की गई। कोर्निया महात्मे आई बैंक को िदए गए। ट्रांसप्लांट में डॉ. रवि देशमुख, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. शब्बीर राजा, डॉ. साहिल बंसल, डॉ. सुशांत गुलघाने, डॉ. अश्विनी चौधरी, शुभम राऊत व अविनाश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष - अंगदाता - किडनी - लिवर
2013      1         2            -
2014      3          5           -
2015      4          7            -
2016       6        12          -1
2017     14        24          12
2018     18        33         18
2019      12       17         11

नोट - 58 अंगदाताओं ने 160 अंगदान किए। इसमें 101 किडनी, 44 लिवर, 12 हृदय, 3 फेफड़े (जोड़े), 30 कोर्निया (जोड़े) और 8 मरीजों ने त्वचा दान की। अप्रैल 2013 से अब तक 160 अंगदान किए गए। कोर्निया व त्वचा इसके अतिरिक्त है।

Tags:    

Similar News