बालाघाट: जिले में 1116 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड 24 घंटे में 104 मि.मी. वर्षा रिकार्ड लालबर्रा में सबसे अधिक 1434 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 386 मि.मी. वर्षा

बालाघाट: जिले में 1116 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड 24 घंटे में 104 मि.मी. वर्षा रिकार्ड लालबर्रा में सबसे अधिक 1434 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 386 मि.मी. वर्षा

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-29 10:43 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

बालाघाट 01 जून 2020 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 29 अगस्त 2020 तक बालाघाट जिले में 1116 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 770 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 29 अगस्त 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 104 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह अगस्त में सामान्य रूप से 445 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 01 जून से 29 अगस्त तक बालाघाट जिले में 1168 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 104 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 93 मि.मी., बैहर तहसील में 80 मि.मी., लांजी तहसील में 66 मि.मी., कटंगी तहसील में 153 मि.मी., किरनापुर तहसील में 119 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 24 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 142 मि.मी., बिरसा तहसील में 107 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 115 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 136 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 104 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 29 अगस्त 2020 तक बालाघाट तहसील में 1150 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 1060 मि.मी., बैहर तहसील में 1321 मि.मी., लांजी तहसील में 1068 मि.मी., कटंगी तहसील में 931 मि.मी., किरनापुर तहसील में 1279 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 386 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 1434 मि.मी., बिरसा तहसील में 1209 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1315 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 995 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 1116 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष 2019 में इसी अवधि में 01 जून से 29 अगस्त 2019 तक बालाघाट तहसील में 882 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 916 मि.मी., बैहर तहसील में 882 मि.मी., लांजी तहसील में 697 मि.मी., कटंगी तहसील में 425 मि.मी., किरनापुर तहसील में 885 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 366 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 774 मि.मी., बिरसा तहसील में 924 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1073 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 642 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस प्रकार बालाघाट जिले में गत वर्ष इसी अवधि में कुल 770 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।

Similar News