बालाघाट: जिले में 1229 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड बिरसा में सबसे अधिक 1583 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 430 मि.मी. वर्षा

बालाघाट: जिले में 1229 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड बिरसा में सबसे अधिक 1583 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 430 मि.मी. वर्षा

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-09-24 08:14 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। बालाघाट 01 जून 2020 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 23 सितम्बर 2020 तक बालाघाट जिले में 1229 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 1103 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 23 सितम्बर 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 21 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह सितम्बर में सामान्य रूप से 233 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 01 जून से 23 सितम्बर तक बालाघाट जिले में 1375 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 03 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 08 मि.मी., बैहर तहसील में 40 मि.मी., लांजी तहसील में 00 मि.मी., कटंगी तहसील में 52 मि.मी., किरनापुर तहसील में 12 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 26 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 00 मि.मी., बिरसा तहसील में 19 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 52 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 15 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 21 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 23 सितम्बर 2020 तक बालाघाट तहसील में 1321 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 1144 मि.मी., बैहर तहसील में 1471 मि.मी., लांजी तहसील में 1128 मि.मी., कटंगी तहसील में 1027 मि.मी., किरनापुर तहसील में 1368 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 430 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 1453 मि.मी., बिरसा तहसील में 1583 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1545 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 1050 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 1229 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष 2019 में इसी अवधि में 01 जून से 23 सितम्बर 2019 तक बालाघाट तहसील में 1242 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 1163 मि.मी., बैहर तहसील में 1279 मि.मी., लांजी तहसील में 958 मि.मी., कटंगी तहसील में 760 मि.मी., किरनापुर तहसील में 1421 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 511 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 1092 मि.मी., बिरसा तहसील में 1245 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1533 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 924 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस प्रकार बालाघाट जिले में गत वर्ष इसी अवधि में कुल 1103 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।

Similar News