पुलिया के डिवाइडर मे टकराने से 2 की मौके पर मौत, परसवाङा के भीकेवाङा के है दोनो निवासी 

बालाघाट पुलिया के डिवाइडर मे टकराने से 2 की मौके पर मौत, परसवाङा के भीकेवाङा के है दोनो निवासी 

Safal Upadhyay
Update: 2022-12-12 13:00 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,बालाघाट। परसवाङा-बैहर-बालाघाट रोड पर मिनकुर नाला के समीप स्थित पुलिया के डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की संध्या तकरीबन 6 बजे की बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुये बैहर पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक अशवंत कुमार सोनवाने ने बताया कि उक्त दोनो युवक रविवार को केवायसी कराने के लिए कहकर मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे। बैहर के ग्राम गोवारी की ओर जा रहे थे, तभी बैहर बालाघाट रोङ पर पङने वाले ग्राम पिपरिया से कुछ दुरी पर यह घटना घटी है। घटना कैसे घटित हुई इसकी पुरी जानकारी नही मिल पाई है।

दोनो मृतक परसवाङा थाना अन्तर्गत ग्राम भीकेवाङा लोहारीटोला के निवासी बताये जा रहे है। एक मृतक का नाम संतोष पटले पिता सहसराम पटले, उम्र 40 वर्ष निवासी- भीकेवाङा, तथा दुसरा मृतक वासूदेव मेरावी पिता स्व. भूरेलाल मेरावी उम्र 40 वर्ष निवासी भीकेवाङा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बैहर पुलिस के द्वारा पूलिया के नीचे से पानी मे उतराते हुये दोनों शवों को निकाला गया जिसके पश्चात डायल 100 की सहायता से दोनो शवो को बैहर अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार की सुबह दोनो शवो के पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौपा दिया गया है। घटना की सूचना से गांव भीकेवाङा मे मातम छाया हुआ है। मामले की विवेचना बैहर पुलिस के सहायक उप निरिक्षक अशवंत कुमार सोनवाने द्वारा की जा रही है।

 

Tags:    

Similar News