मिन्टो हॉल, बोट क्लब, विन्ड एण्ड वेव्ज़ सहित निगम की 21 इकाईयों को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट

मिन्टो हॉल, बोट क्लब, विन्ड एण्ड वेव्ज़ सहित निगम की 21 इकाईयों को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-24 08:50 GMT
मिन्टो हॉल, बोट क्लब, विन्ड एण्ड वेव्ज़ सहित निगम की 21 इकाईयों को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पर्यटन के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्तरों पर राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के साथ ही म.प्र. पर्यटन अब गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System), पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (Environmental management system) और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (Food Safety management system) के मानकों के स्तर पर देश के अन्य राज्यों के पर्यटन निगम की अपेक्षा बहुत आगे है, यह जानकारी म.प्र. राज्य पर्यटन विकास के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने देते हुए बताया कि राजधानी भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय कंन्वेंशन सेन्टर, मिन्टों हॉल भोपाल, भोपाल बोट क्लब, विंड एण्ड वेव्ज़, सहित निगम की कुल 21 इकाईयों को आई.एस.ओ. (ISO) मानक प्राप्त हुआ है इस उपलब्धिसे म.प्र. पर्यटन विकास निगम देश में इतने अधिक आई.एस.ओ. (ISO) मान्यता प्राप्त होटल्स, मोटल्स, रिसॉर्ट्स आदि इकाईयों का संचालन करने वाला देश का एक मात्र राज्य बन गया है, वर्तमान में म.प्र. पर्यटन विकास निगम की इकाईयां प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है क्योंकि, म.प्र. देशी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए पर्यटन कि दृष्टि से हर प्रकार से एक सुरक्षित राज्य है, साथ ही निगम की समस्त इकाईयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाईडलाइन एवं एस.ओ.पी. (Standard Operating Procedure) का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है।

Similar News