सुकी नदी में 22 बैलों की शव मिले, मौके पर पहुंचा पुलिस बल- जांच शुरु

जलगांव सुकी नदी में 22 बैलों की शव मिले, मौके पर पहुंचा पुलिस बल- जांच शुरु

Tejinder Singh
Update: 2022-09-16 14:48 GMT
सुकी नदी में 22 बैलों की शव मिले, मौके पर पहुंचा पुलिस बल- जांच शुरु

डिजिटल डेस्क, जलगांव। चिनावल-उटखेड़ा गांव के दौरान सुकी नदी में 22 बैलों की शव मिले, जो बुरी अवस्था में दिखाई दे रहे थे। निंभोरा व सावदा पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से मृत बैल को जेसीबी की मदद से गड्ढे में दफन किया गया। शुक्रवार सुबह खेत जानेवाले मजदूरों को पुल के पास से गंदी बांस आ रही थी, जब उन्होंने जाकर देखा को मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद वहां बहुत भीड़ जमा हो गई थी। सावदा पुलिस स्टेशन को मामले की सूचना दी गई थी।

बैलोंं की मौत पर संदेह

पहले नजर में बैलों को पुल से नीचे फेंका माना जा रहा है। बैल लंपी की वजह से मृत हुए या अन्य कारण था, इसकी जानकारी अभी तक पता नहीं चल पाई है। इस मार्ग से जानवरों की आंतरराज्यीय तस्करी भी बड़ी मात्रा में होती है। इसमें किसी वाहन में जानवर दम घुटने के कारण मरने का भी संदेह भी व्यक्त किया गया है। क्योकि कुछ जानवरों के गले में रस्सी के निशान दिखाई दे रहें है। 

पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरीक्षण

इस बारे में प्रशासन को जानकारी दी गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे है। इस समय चिनावल के श्रीकांत सरोदे, हितेश भंगाले, निलेश गारसे, विशाल बोरोले, योगेश पाटील, गजू सालुंके, किरण महाजन, वैभव नेमाडे व पशु संरक्षण विभाग के डॉ. लहासे, राजपूत, धांडे उपस्थित थे। 

Tags:    

Similar News