अंतिम उड़ान में 418 यात्रियों का काफिला हज के लिए रवाना

अंतिम उड़ान में 418 यात्रियों का काफिला हज के लिए रवाना

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-01 08:47 GMT
अंतिम उड़ान में 418 यात्रियों का काफिला हज के लिए रवाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  हजरत बाबा ताजुद्दीन हज हाउस से इस वर्ष हज-ए-बैतुल्लाह के सफर के लिए 14 विमानों से 3,279 हज यात्रियों का काफिला रवाना हुआ। इन काफिलों में नागपुर सहित विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के हज यात्री शामिल थे।  418 हज यात्रियों का आखिरी काफिला नागपुर विमानतल से रवाना हुआ।  जिला हज कमेटी के सदस्य और मीडिया प्रभारी ग्यासुद्दीन अशरफी ने बताया कि हज हाउस में सभी यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था की गई थी। पासपोर्ट, कागजात वितरण करने के लिए कक्ष, एहराम बांधने के लिए महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कक्ष और सामान विमानतल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। जिला हज समिति के अध्यक्ष जुनेद खान ने महाराष्ट्र राज्य हज समिति के अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी तथा अन्य सदस्यों का आभार मानते हुए कहा कि कम समय में 3,279 हज यात्रियों की व्यवस्था चुनौती से कम नहीं था, मगर हाजी दोस्त, कार्यकर्ता, मीडिया, मनपा प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के सहयोग से हज यात्रा कामयाब रहा।

हज यात्रियों का किया सत्कार

नागपुर विमानतल से हज यात्रियों का आखिरी काफिला रवाना हुआ। इस अवसर पर राज्य हज समिति के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक व हज समिति के सीईओ दाउद खान, म.प्र. हज समिति के अध्यक्ष व सदस्य मोहम्मद असलम मोहम्मद अबरार, अफरोज खान, एजाज सिद्दीकी, अयाज अली, मोहसिन खान, आदिब खान, गोलूभाई, साबिर खान, आरिफ भाई के अलावा छत्तीसगढ़ हज समिति के अध्यक्ष सैयद सैफुद्दीन सदस्य इम्तेयाज अंसारी, सलीम खान, सईद रजा चौहान, कमरूज्जमा, मौलाना बदरूल इस्लाम बहन नाजो सिद्दीकी और महाराष्ट्र हज समिति के सदस्य एजाज देशमुख, जिला हज समिति के अध्यक्ष जुनेद खान, उपाध्यक्ष मौलाना इरशाद, सचिव हाजी बारी पटेल, प्रवक्ता ग्यासुद्दीन अशरफी प्रमुखता से उपस्थित थे। सफलतार्थ सदस्य सैयद अशफाक, हाफिज अख्तर आलम अशरफी, फैयाज खान, हाजी रहीम, हाजी तैयब रिजवी, सैयद शहनाज अली, नजमा बेगम के अलावा शमीम एजाज, निजामुद्दीन अंसारी, डॉ. शकील मोहम्मद, वसीम कल्लन, यास्मीन खान, कनीजा बेगम, जावेद अख्तर, शाहिदभाई रंगूनवाला, इरशाद हुसैन, हाजी हनीफ चौहान, इस्लाम जाफरी, हाजी जाहिर वारसी, हाजी एजाज, हाजी आसिम खान, सूफी शादाब, सिराज अंसारी, हाजी रशीद ने प्रयास किया।
 

Tags:    

Similar News