व्यापारी से 9 लाख की लूट, आरोपियों में दो नागपुर - एक अमरावती निवासी

रकम डबल करने का झांसा व्यापारी से 9 लाख की लूट, आरोपियों में दो नागपुर - एक अमरावती निवासी

Tejinder Singh
Update: 2022-01-27 18:09 GMT
व्यापारी से 9 लाख की लूट, आरोपियों में दो नागपुर - एक अमरावती निवासी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। व्यापारी से लाखों की नकदी छीन ली गई। बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ नंदनवन थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित चंद्रपुर जिले का ब्रम्हपुरी निवासी व्यापारी जयप्रकाश पाटनी (46) है। आरोपी राजू काल्या उर्फ दीपक चौधरी (45), नंदनवन, शेख एजाज (55), अमरावती और पप्पू अवस्थी, जगनाडे चौक, नागपुर निवासी है। 23 से 28 दिसंबर 2021 के बीच आरोपियों ने निवेश करने पर रकम डबल करने का झांसा जयप्रकाश को दिया था। लालच में आकर जयप्रकाश ने पहले 2 लाख रुपए आरोपियों को निवेश करने के लिए दिए, लेकिन बाद में उसे संदेह हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी।

रकम लेने बुलाया और गाड़ी से निकाल लिए 7 लाख

इसके लिए आरोपियों ने उसे नागपुर बुलाया था। देशपांडे ले-आउट में पुलिया के नीचे जयप्रकाश आरोपियों से िमला, लेकिन रकम वापस करने के बजाय आरोपियों ने जयप्रकाश की गाड़ी में रखे 7 लाख रुपए निकाल लिए और भाग गए। घटना के तत्काल बाद शिकायत की गई, लेकिन मामला लेन-देन से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच-पड़ताल की गई। धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर बुधवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

 

Tags:    

Similar News