कैनवास पर उकेरा जीवन, पेंटिंग की प्रदर्शनी में महाराष्ट्रीयन संस्कृत की झलक

कैनवास पर उकेरा जीवन, पेंटिंग की प्रदर्शनी में महाराष्ट्रीयन संस्कृत की झलक

Anita Peddulwar
Update: 2017-11-28 08:20 GMT
कैनवास पर उकेरा जीवन, पेंटिंग की प्रदर्शनी में महाराष्ट्रीयन संस्कृत की झलक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कैनवास से बेहतर अभिव्यक्ति का माध्यम और क्या हो सकता है। रंगों के साथ हाथों की अंगुलियां जब चलने लगती हैं तो  खूबसूरत कृति तैयार होती है। भावों और रंगों का ऐसा ही मेल देखने को मिल रहा है श्रीकांत गडकरी की पेंटिंग्स में।  नेबरहुड टेल्स श्रीकांत की पेंटिंग्स में आसपास के लोगों का चित्रण दिखाई देता है। उन्होंने महाराष्ट्रीयन संस्कृति को अपने चित्रों में दिखाते हुए सिविल लाइंस दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र स्थित राजा रवि वर्मा आर्ट गैलरी में पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई है।
आम अादमी का चित्रण
श्रीकांत गडकरी ने बताया कि उन्होंने एक आम आदमी कैसे जीवन जीता है, यह भी मैसेज दिया है। इसके अलावा अपनी पेंटिंग्स में जिन्दगी के सफर को भी दिखाने की कोशिश की है। इसमें िकसी के सपनों की उड़ान भी है, तो कहीं फैमलियर वर्ल्ड दिखता है। गडकरी की पेंटिंग्स से यह भी संदेश मिलता है कि लोग अपनों से ही दूर होते चले जा रहे हैं। पेंटिंग्स देखने के लिए आर्ट गैलरी में काफी लोग पहुंचे। 
गैलरी में रखी गई हैं 45 पेंटिंग्स 
श्रीकांत ने बताया कि एग्जीबिशन में अपने अब तक के सफर को चित्रों के जरिए दिखाने की कोशिश की है, जिसमें उन वादियों को, उन झरोखों को दिखाया है, जिनकी धुंधली परत यादों के गलियारों से दिखाई देती हैं। वे बताते हैं पेंटिंग बनाते समय मेरे मन में कोई विचार नहीं आता, बस मैं रंगों से खेलता हूं और जब तक मैं संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहती है। इस एग्जीबिशन में आर्टिस्ट की बनाई 45 पेंटिंग्स डिस्प्ले की गई हैं। 
प्रकृति के खूबसूरत रंग 
एग्जीबिशन देखने आए कलाप्रेमियों को पेंटिंग खासी अट्रैक्ट कर रही है। खासकर इनमें किया गया रंगों का प्रयोग उन्हें सबसे ज्यादा भाता है। श्रीकांत ने ज्यादातर पेंटिंग्स में ब्राइट कलर्स का प्रयोग किया है। ब्राइट होने के बावजूद यह कलर्स आंखों को चुभते नहीं हैं, बल्कि आंखों को सुकून देते हुए एक खूबसूरत दुनिया की सैर कराते हैं। श्रीकांत गडकरी नागपुर के कलाकार हैं। उनके कई सोलो और ग्रुप शो हो चुके हैं। वे कई इंटरनेशनल व नेशनल प्रदर्शनियां कर चुके हैं। वे महाराष्ट आर्ट प्रदर्शनी का अवार्ड भी जीत चुके हैं।  फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की प्रदर्शनी में प्रथम रहे हैं। ऑल इंडिया यूनीफेस्ट, नेशनल कैंप, नेशनल आर्टिस्ट कैंप में प्रदर्शनी लगा चुके हैं। उन्होंने एक्रेलिक और वाटर कलर्स का यूज किया है।

Similar News