पत्नी के साथ अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी, हत्या कर दफना दिया गया शव

पत्नी के साथ अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी, हत्या कर दफना दिया गया शव

Tejinder Singh
Update: 2020-02-02 10:43 GMT
पत्नी के साथ अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी, हत्या कर दफना दिया गया शव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पार्डी स्थित हैदराबाद हाईवे पर एक शख्स को बुरी तरह मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक का नाम पंकज दिलीपराव गिरामकर है, जो वर्धा का रहने वाला था, पंकज कापसी के नजदीक हल्दीराम में बतौर इलेक्ट्रीशियन काम करता था। उसकीहत्या करने वालों में मुख्य आरोपी ढाबा संचालक है। जिसने पंकज को ढाबें में मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए ढाबे के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवा दिया। जिसमें हत्या के बाद पंकज को दफना दिया गया था। पंकज के साथ उसकी बाइक भी गड्ढा में दबा दी गई, तांकि किसी को कानो-कान खबर तक नहीं लग सके। 

Tags:    

Similar News