उदयन की तरह इसने भी मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार

उदयन की तरह इसने भी मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-12 13:08 GMT
उदयन की तरह इसने भी मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। रूपझर के पंवारटोला में आज दोपहर लगभग 12.30 बजे एक पुत्र ने अपने पिता और मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद हत्यारा पुत्र स्वयं थाने पहुंच गया।

रूपझर के पंवारटोला में निवासरत लगभग 60 वर्षीय वृद्ध नारायण चौधरी, अपनी पत्नी 55 वर्षीय चमनबाई और पुत्र सुरेश चौधरी, उसकी बहु और तीन नातियों के साथ रहता था। आज सुबह पुत्र सुरेश खेत चारा काटने गया था। जहां से लौटने के बाद उसने पत्नी को खाना देने बोला किन्तु उसकी पत्नी ने उसे खाना निकालकर खाने की बात कही। जिस पर दोनो के बीच विवाद होने लगा।

दोनों पति, पत्नी के बीच हो रहे विवाद को देखकर पिता नारायण चौधरी और मां चमनबाई भी सुरेश को ही काम नहीं करता और बस खाता है कहकर उस पर चिल्लाने लगे। जिससे गुस्से में आकर सुरेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सबसे पहले अपने पिता नारायण चौधरी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद उसने मां चमनबाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारी। जिसमें सिर पर कुल्हाड़ी से हुए हमले में पिता नारायण चौधरी की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मां चमनबाई को उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व सुरेश सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। हालांकि परिवार द्वारा उसका महंगा और लंबा उपचार करवाये जाने से वह बच तो गया किन्तु सिर पर दुर्घटना में चोट के कारण वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ्य रहता है किन्तु पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसी कोई वजह उन्हें नजर नहीं आ रही है।

Similar News