स्टेशन पर 500 शराब की बोतल के साथ दो महिला गिरफ्तार

स्टेशन पर 500 शराब की बोतल के साथ दो महिला गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-28 10:19 GMT
स्टेशन पर 500 शराब की बोतल के साथ दो महिला गिरफ्तार

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर. मंगलवार की दोपहर में नागपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं 500 बोतल शराब के साथ पकड़ी गई। शराब का मूल्य कुल 13 हजार बताया जा रहा है। शराब के साथ पकड़ी गई महिलाओं में एक सुनीता कुथमेथे (45) व हुतिका मेश्राम (25) दोनों निवासी बल्लारशाह है। बताया गया कि दोनों चंद्रपुर के लिए शराब लेकर जा रही थी।

जानकारी के आधार पर सिपाही बीे.एस. यादव, महेश गिरी, विकास शर्मा, विवेक कनोजिया, गोपालसिंह व विद्याधर यादव ने टेन क्रमांक 12976 जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस में कार्रवाई की। जिसके बी-1 कोच में उक्त महिलाएं 4 बोरियों के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठी थी। पूछताछ में समाधानकार जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई। जिसमें 90 एमएल वाली 500 बोतलें मिली। तुरंत महिलाओं को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर संबंधीत विभाग को सौपी गई।

Similar News