तीन संतान वाले अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन

तीन संतान वाले अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-22 13:45 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क दमोह । तीन संतान वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी जुटाने में जहां प्रशासन लगा हुआ है वहीं विधानसभा में विधायक संजय शाह टिमरनी द्वारा उठाए गए विधानसभा प्रश्न पर जो जानकारी दमोह जिले से भेजी गई उसमें विधानसभा को गुमराह किया गया है ।यहां से भेजी गई जानकारी में किसी भी अधिकारी कर्मचारी के तीन संतान होने की जानकारी नहीं भेजी गई है जबकि ऐसे सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी हैं जिनकी सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को आदेशित किया था कि सेवारत अधिकारी कर्मचारियों की जीवित संतानों की जानकारी शीघ्र ही प्रस्तुत करें जिसमें 26 जनवरी वर्ष 2001 के बाद जन्मे तीसरे बच्चे के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस मामले में ऐसे अनेक अधिकारी कर्मचारी हैं जिनकी 3 या 3 से अधिक संताने हैं और उनका जन्म 2001 के बाद हुआ लेकिन अभी तक तीसरी संतान की जानकारी छुपाकर नौकरी कर रहे हैं ।इन अधिकारी कर्मचारियों पर कभी भी गाज गिर सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह भी पूछा गया है कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत कितने शासकीय सेवकों को नौकरी से हटाने की कार्यवाही इस संबंध में की गई है।
 दो से अधिक संतान वाले किसी सेवा पद पर नियुक्ति के पात्र नहीं
 दो से अधिक संतान के संबंध में मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के परिपत्र 10 मई 2000 द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम छह के उपनियम 4 के उपनियम के तहत तीसरी संतान का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है ।इस संबंध में स्पष्ट आदेश है कि कोई भी कर्मचारी जिसकी दो से अधिक जीवित संतान हैं जिनमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके बाद हुआ हो वह किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा। ऐसे अपात्र पर कार्यवाही होगी।
 इन विभागों में  जुटा रहे जानकारी 
जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,महिला एवं बाल विकास ,राजस्व, नगर पालिका ,लोक निर्माण, पीएचई, जिला पंचायत ,,शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा ,जनपद पंचायत, तहसील आदि सहित अन्य विभागों में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी भी विभाग द्वारा सही जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई।
 विधानसभा को किया गुमराह
 विधानसभा में विधायक संजय शाह द्वारा उठाए गए प्रश्न पर दमोह से जिले से जो जानकारी भेजी गई है। उसमें किसी भी अधिकारी कर्मचारी की तीसरी संतान ना होने की जानकारी दी गई है जबकि सैकड़ों की तादाद में इस प्रकार के अधिकारी और कर्मचारी शासकीय सेवा में सेवारत हैं जिनकी तीसरी जीवित संतान 26 जनवरी 2001 के बाद जन्मी।
 

Tags:    

Similar News